फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के एलान से अधिकारियों में हड़कंप

Fri, 04 Jan 2019 12:08 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
चांदपुर में तहसील में भाकियू के धरने को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चांदपुर में पिछले साल के गन्ना बकाया भुगतान के लिए किसानों का तहसील में धरना जारी रहा। किसानों ने 12 जनवरी को जिले भर की सड़कों और रेलवे ट्रैक पर महापंचायत करने की घोषणा की है। इसके लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। किसानों के एलान से अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अफसर मिल अधिकारियों पर जल्द से जल्द भुगतान करने का दबाव बना रहे हैं। बृहस्पतिवार को बिलाई मिल ने 1.39 करोड़ का भुगतान किया है।
विज्ञापन

धरने में किसानों ने कहा कि किसान को हर बार भुगतान के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। लेकिन अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
मंडल महासचिव अतुल कुमार ने कहा कि प्रशासन पिछले साल का समस्त गन्ना भुगतान करने के लिए दस जनवरी तक का समय मांग रहा है। गन्ना भुगतान न होने पर अब 12 जनवरी को महापंचायत की जाएगी। लेकिन किसान अब अधिकारियों के सामने महापंचायत नहीं करेंगे। किसान सड़कों और रेलवे ट्रैक पर महापंचायत करेंगे। इस बार किसान अधिकारियों के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। आर पार की लड़ाई लड़कर किसानों को भुगतान दिलाया जाएगा। धरने में लुधियान सिंह, रामपाल सिंह, अशोक कुमार, जिला मीडिया प्रभारी संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें