फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुुलदार के हमले से किसानों में उबाल, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग के अफसरों को जिम्मेदार बताते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ग्राम पिलाना में गुलदार के हमले से महिला की मौत और कई मुद्दों को लेकर शनिवार को भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी और किसानों की भीड़ सड़कर पर उतर आई। किसान प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम न्यायिक को सौंपा। ज्ञापन में वन विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार बताते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की शनिवार को मासिक पंचायत गन्ना समिति बिजनौर संपन्न हुई। पंचायत में जनपद में बढ़ते गुलदार के हमलें, बैंक में हुए घोटाला, कोरोना काल की फीस वापसी समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की। पंचायत में चांदपुर तहसील के ग्राम पिलाना में गुलदार से हुई महिला मौत पर किसानों में उबाल आ गया। जिलाध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही ने गुलदार से हुई मौत के लिए वन विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार बताते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। क्योंकि इस क्षेत्र में लगातार 20 दिन में यह तीसरी घटना घटित हुई है। कहा कि पहले हमले पर ही जागरूक हो गए होते, यह जनहानि न होती। इसके लिए सीधे-सीधे वन विभाग के अधिकारी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार निंदनीय
भाकियू अ के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने पंचायत में बोलते हुए कहा कि हम किसी जाति, धर्म की राजनीति नहीं करते। किंतु बांग्लादेश में मानवता को शर्मसार करने वाला जो कृत्य किया जा रहा है। अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर जो अत्याचार हो रहा है, वह निंदनीय है। कहा कि हमारे देश की सरकार को मानवता बचाने के लिए इस पर संज्ञान लेना चाहिए। जिलाध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही की अध्यक्षता नितेंद्र प्रधान के संचालन में अतुल कुमार, राकेश प्रधान, उदयवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, अंकित कुमार, शुभम चौधरी, नदीम शेख, महबूब अहमद, अजीम प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें