किसान तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली
चांदपुर। कृषि कानून के विरोध में किसानों के समर्थन में पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश के नेतृत्व में पूरे जोश के साथ किसान तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई।
किसान यात्रा गांव पीपसाना से शुरू होकर गांव कराल, खेड़की हल्दौर रोड से स्याऊ, तहसील के सामने होते हुए चौधरी चरण सिंह चौक पर संपन्न हुई। किसान तिरंगा यात्रा को रोकने के लिए प्रशासन ने गांव पीपलसाना में बैरिकेडिंग लगा रखी थी। रोड पर ट्रक आदि खड़ा कर दिए थे। उसके बावजूद किसानों ने यात्रा का रास्ता बदलकर गांव कराल, खेड़की आदि को होकर निकाली। यात्रा के चौधरी चरण सिंह चौक पर पहुंचकर पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित की। यात्रा में आदित्यवीर सिंह, धर्मेंद्र तोमर, मयंक चौधरी, हनी तोमर, बाहर आलम, नाजिम खान सहित आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे