ध्वजारोहण के साथ हुए देशभक्ति कार्यक्रम
बिजनौर। जनपद में गणतंत्र दिवस पर सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों, राजनीतिक दलों, स्कूल-कॉलेजों में विधिवत रूप से ध्वजारोहण के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य कार्यक्रम कलक्ट्रेट और पुलिस लाइन में संपन्न हुआ। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने परेड की सलामी ली।
जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने सुबह 8:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और समारोह में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों को सामूहिक रूप से संकल्प ग्रहण कराया गया। जिलाधिकारी ने वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज सिंह और सामाजिक एवं विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सुबह दस बजे जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। शिक्षण संस्थाओं द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकाली गई। एडीएम प्रशासन विनोद गौड़ ने कुष्ठ आश्रम तथा अस्पताल में फल वितरित किए। जिला मुख्यालय एवं पूरे जिले में शासकीय एवं अशासकीय स्तर पर देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्र, एसपी धर्मवीर सिंह, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौण, एसपी सिटी, एसपी देहात संजय कुमार, उप जिला मजिस्ट्रेट परमानंद झा, वरिष्ठ कोषाधिकारी सूरज कुमार, जिला क्रीडाधिकारी जयवीर सिंह यादव आदि अधिकारी एवं कलक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। जजी परिसर में जिला जज जयश्री आहूजा ने ध्वजारोहण के उपरांत जिले के सभी न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रूप से संविधान की उद्देशिका का पाठन कर शपथ ग्रहण कराई। बेगावाला के किसान इंटर कॉलेज मंडावली, वीरा इंटर कॉलेज धर्मनगरी, मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल, रहीमिया पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि सुहेब उर्ररहमान ने ध्वजा रोहण किया। राजकीय आईटीआई बिजनौर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरबीडी महिला महाविद्यालय, एचएम पब्लिक स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। रोटरी क्लब गंगा बिजनौर की ओर से पॉलीथिन मुक्त भारत को साकार करने के लिए कपड़े के थैले वितरित किये गए।
बिजनौर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाइन में परेड की सलामी लेते मंत्री अशोक कटारिया।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करते मंत्री अशोक कटारिया व एसपी डा.धर्मवीर सिंह।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी।- फोटो : BIJNOR