फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिकेडिंग तोड़कर निकाली किसान ट्रैक्टर यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिकेडिंग तोड़कर निकाली किसान ट्रैक्टर यात्रा
विज्ञापन

बिजनौर। सपा की किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान खूब हंगामा हुआ। सपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की व इसके बाद शहर में किसान यात्रा निकाली। पूर शहर में ये यात्रा निकाली गई।
मंगलवार को सपा नेता व कार्यकर्ता किसान ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए ट्रैक्टरों के साथ सपा कार्यालय में एकत्र हुए। पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग लगा दी। यात्रा निकालने के लिए सपा नेता व कार्यकर्ता ट्रैक्टरों से बाहर आए तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोकझोक व धक्का मुक्की हुई। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर निकल गए और रोडवेज बस स्टैंड, सिविल लाइन, शास्त्री चौक, बुखारा चुंगी, कलक्ट्रेट होकर सिविल लाइन पुलिस चौकी पर पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा समाप्त की। यात्रा सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन के नेतृत्व में निकली गई। यात्रा में डा. रमेश तोमर, शमशाद अंसारी, जावेद राइन, मंसाराम सैनी ,प्रभा चौधरी, सीता चौधरी, विमलेश चौधरी , दारा सिंह, मदन सैनी,रफीक अहमद, खिजर खान, अखलाक पप्पू, गजेंद्र सिंह देवल, प्रमोद प्रधान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सपा नेताओं से रैली में शामिल होने पर किसानों से नोकझोंक
किसानों की रैली में शामिल होना चाहते थे सपा कार्यकर्ता
कोतवाली देहात। कोतवाली देहात में किसानों द्वारा निकाली जा रही ट्रैक्टर रैली में सपा का झंडा लेकर घुसे एक युवक के साथ किसानों की धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराते हुए किसानों और सपा कार्यकर्ताओं की अलग-अलग रास्तों से रैली निकलवाई।
गणतंत्र दिवस पर भाकियू भानु की ओर से कोतवाली देहात में ट्रैक्टर रैली प्रस्तावित थी। जिला अध्यक्ष कुलबीर सिंह और जिला प्रभारी नरेश प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों ट्रैक्टर चालकों के साथ किसान कोतवाली देहात पहुंचे। किसानों की ट्रैक्टर रैली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौसपुर तिराहे के पास पहुंची तभी सपा पदाधिकारी भी रैली में शामिल होने लगे। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने पार्टी लेकर शामिल हुआ तो किसान नाराज हो गए और सपा कार्यकर्ता से नोकझोंक हुई। पुलिस ने बमुश्किल किसानों और सपाइयों को समझाकर शांत किया। बाद में किसानों और सपा कार्यकर्ताओं की ट्रैक्टर रैली अलग-अलग रास्तों से निकलवाई गई। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर रैली को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैरिकेडिंग करते हुए ट्रक खड़े किए गए थे। काफी देर तक जद्दोजहद के बाद पुलिस और किसानों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से रैली निकालने पर सहमति बनी। सीओ नगीना राकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष नगीना देहात उदय प्रताप और थाना प्रभारी बढ़ापुर मौजूद रहे।
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष चौधरी कुलवीर सिंह ने तीन सूत्रीय ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक को सौंपा। वहीं समाजवादी पार्टी की रैली रोशनपुर प्रताप के निकट गागन नदी के पुल पर पहुंचकर संपन्न हुई। सपा विधायक मनोज पारस के नेतृत्व में संपन्न हुई रैली के बाद सपाइयों ने एसडीएम नगीना राधेश्याम वर्मा तथा सीओ राकेश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नूरपुर में पुलिस ने नहीं निकलने दी सपा की ट्रैक्टर रैली
नूरपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर कृषि कानून के विरोध में निकलने वाली ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने नहीं निकलने दिया। पुलिस ने समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सतवीर सिंह यादव व नगराध्यक्ष नफीस अहमद मंसूरी को पकड़कर थाने बैठा दिया, जबकि विधानसभा अध्यक्ष नसीम अहमद सहित कई नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया। थाने बैठाए गए सपा नेताओं को पुलिस ने दो बजे हिदायत के साथ छोड़ा कि कोई रैली नहीं निकाली जाएगी।

हीमपुरदीपा में ट्रैक्टरों से सदभावना रैली निकालते किसान।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें