फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिकेडिंग तोड़ सपा ने निकाली ट्रैक्टर परेड

विज्ञापन
धामपुर में कार्यकर्ताओं के साथ ट्रैक्टर परेड की अगुवाई करते पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद चौहान। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
बैरिकेडिंग तोड़ सपा ने निकाली ट्रैक्टर परेड
विज्ञापन

धामपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों के आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को करीब 200 ट्रैक्टरों के काफिले के साथ परेड निकाली। ट्रैक्टर परेड का नेतृत्व पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान ने किया। एसडीएम धीरेंद्र सिंह और सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने कैंप कार्यालय पर पहुंचकर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। आरएसएम कॉलेज के तिराहे पर अधिकारियों ने बैरिकेडिंग लगाकर सपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया।
मंगलवार को सपा कार्यकर्ता ट्रैक्टरों के साथ कैंप कार्यालय पर पहुंचे। पुलिस ने मुरादाबाद मार्ग पर सरकड़ा में पोषक नहर पर 100 से ज्यादा ट्रैक्टरों को रोक रखा था। शेरकोट में भी पुलिस ने बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों को रोक दिया। नहटौर और नूरपुर मार्ग पर नींदडू और कश्मीरी गांव के पास ट्रैक्टरों को रोक दिया गया। इसके बाद भी 200 से अधिक ट्रैक्टर नगर में पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान के नेतृत्व में ट्रैक्टर परेड निकाली। जो आरएसएम तिराहा, नगीना चौक, प्रयास अस्पताल चौक, एसडीएम तिराहा, जैतरा पुलिस चौकी, शुगर मिल तिराहा, धामपुर शुगर मिल रेलवे फाटक होती हुई मुरादाबाद मार्ग पर रानीबाग पुलिस चौकी पहुंची। इस दौरान सपा नगराध्यक्ष नसीम राणा, उदल चौहान मोरना, अमित चौहान, सभापति कुशनपाल सिंह, लाल बहादुर चौहान, नृपेंद्र चौहान, अरमान अली प्रधान, गुलशन सिंह सरकड़ा, हाजी कलाम, मुदित गुप्ता, अंकित चौहान , पूर्व पालिकाध्यक्ष शेरकोट शेख कमरुल इस्लाम, अरसद , जावेद अख्तर, सलाउद्दीन, बाबर कुरैशी, अफजलगढ़ से शेख इरशाद, विपिन चौहान, इमरान पठान, सलीम सागर, शाहिद चमोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेरकोट में धरना देकर की नारेबाजी
पुलिस प्रशासन ने सपा कार्यकर्ताओं को रोकने का पूरा प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने मुरादाबाद रोड पर करीब 100 से ज्यादा ट्रैक्टरों को रोके रखा। शेरकोट में हाईवे 74 पर बैराज से ट्रैक्टरों को आगे नहीं बढ़ने दिया। पुलिस की कार्रवाई से कार्यकर्ताओं में असंतोष फैल गया और शेरकोट में मूलचंद चौहान के पुत्र अमित चौहान, पूर्व पालिका अध्यक्ष शेख कमरुल इस्लाम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शेरकोट में ट्रैक्टर परेड निकाली और प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ हाईवे 74 पर धरना देकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें