फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। नलकूप पर जाकर नाली में पानी देख रहे किसान को निशाना बनाकर तीन लोगों ने फायरिंग की। एक गोली किसान के हाथ में लगी। घायल किसान ने शोर मचाते हुए ईख के खेत में घुसकर जान बचाई। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

गांव दामनगर लकड़ा निवासी किसान रघुवंश सिंह (52) शनिवार शाम सात बजे गांव के पास ही जंगल में नलकूप को बंद करने के लिए गया था। इसी दौरान जंगल की सड़क पार से आए तीन लोगों ने रघुवंश को निशाना बनाकर फायरिंग की। एक गोली रघुवंश के हाथ में लग गई। रघुवंश शोर मचाते हुए ईख के खेत में घुस गया। शोर सुनकर गांव के लोग जंगल की ओर दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। घायल किसान को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर घायल किसान से जानकारी ली हैं। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि दो लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें