फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप चलाने गए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में किसान की करंट से मौत
विज्ञापन

शिवालाकलां। नलकूप चलाने गए एक किसान की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। किसानों ने विद्युत निगम के जेई पर रिश्वत लेकर खराब ट्रांसफार्मर देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस मामले में एडीएम प्रशासन ने जांच के लिए तहसीलदार के नेतृत्व में टीम बनाई है। टीम की जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। प्रशासनिक अफसरों के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन

गांव रामपुर में फीना बिजलीघर से बिजली आपूर्ति होती है। गांव रामपुर निवासी किसान सुरेंद्र सिंह(50) शुक्रवार रात अपना नलकूप चलाने गया था। नलकूप चलाते समय स्टार्टर का बटन दबाते समय करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को भाकियू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह व बाकी पदाधिकारी जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां किसानों ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र सिंह के नलकूप का ट्रांसफार्मर फूंक गया था। उसे दूसरा ट्रांसफार्मर देने के बदले अवर अभियंता सद्दाम अली ने दस हजार रुपये की रिश्वत ली थी, लेकिन अवर अभियंता ने खराब ट्रांसफार्मर ही दिया। ट्रांसफार्मर से नलकूप में 440 वोल्ट के बजाए एचटी लाइन का करंट जा रहा था। इससे किसान की मौत हुई। मामले का पता चलने पर एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ व एसडीएम बृजेश कुमार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने किसान के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा योजना व निगम से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही मामले में जांच के लिए तहसीलदार चांदपुर के नेतृत्व में जांच कमेटी बनाने की बात कही। कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर अवर अभियंता के दोषी होने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अवर अभियंता सद्दाम अली ने आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें