फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी लोगों पर नजर रखने को पालिका ने कमेटी बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी लोगों पर नजर रखने को पालिका ने कमेटी बनाई
विज्ञापन

धामपुर। पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुुमार रस्तोगी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए नगर के सभी 25 वार्डों में समितियां बना दी गई हैं। समिति के सदस्यों से बाहर से आने पर नजर रखने को दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन

पालिका के जेई हेमंत कुमार, नेपाल सिंह को सुपरवाइजर बनाया गया है। इनके साथ के लिए 25 कर्मचारियों को सदस्य बनाया गया है। नागरिकों से अपेक्षा की गई है कि वे खुद की रक्षा करें और दूसरों की सुरक्षा के लिए लॉकडाउन का पालन कराएं। बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की सूचना नगरपालिका को दें। जिससे उनका परीक्षण कराने के बाद क्वारंटीन किया जा सके। पालिका ऐसे लोगों के घरों के बाहर एसडीएम के आदेश पर क्वारंटीन सूचना चस्पा करा रही है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत दी गई है। पालिका ने बाहर से आए 26 लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें