फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नयागांव में लेनदेन के विवाद में किसान की हत्या, बेटे पर भी हमला

विज्ञापन
नगीना देहात के ग्राम नयागांव में बुजुर्ग की हत्या के बाद ग्रामीणों व परिजनों से वार्ता करते एए
विज्ञापन
- खेत पर काम कर रहे किसान और उसके बेटे पर किया हमला
विज्ञापन

- हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया



संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना (बिजनौर)। खेत पर काम कर रहे बुजुर्ग किसान पर लोहे की रॉड से हमला करते हुए हत्या कर दी गई। किसान के बेटे पर भी जानलेवा हमला किया गया है। लेनदेन के विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है।
नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम अजुपुरा रानी के मौज्जा नयागांव निवासी छोटे (70) रविवार को बेटे शिव कुमार के साथ खेत पर काम कर रहा था। करीब दो बजे रुपयों के लेनदेन को लेकर गांव का ही अमर सिंह खेत पर पहुंचा। आरोपी ने किसान छोटे पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार करते हुए हत्या कर दी। आरोपी ने शिवकुमार पर भी हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह और सीओ देश दीपक ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। सीओ का कहना है कि आरोप फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन



आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। लेनदेन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें