फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: राजपुर नवादा में बनेगा दुष्यंत स्मृति म्यूजियम और ऑडिटोरियम

विज्ञापन
नजीबाबाद- दुष्यंत कुमार। (स्रोत-आयोजक)
विज्ञापन
5.50 करोड़ रुपये म्यूजियम और ऑडिटोरियम के लिए स्वीकृत
विज्ञापन







एजाज अहमद
नजीबाबाद (बिजनौर)। आमजन के दर्द को काव्य में सजोने वाले साहित्यकार दुष्यंत कुमार का खंडहरनुमा पैतृक आवास जल्द म्यूजियम और ऑडिटोरियम में तब्दील होगा। योजना के लिए शासन ने साढ़े पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए है।
तहसील के राजपुर नवादा निवासी हिंदी गजल के प्रेरणता दुष्यंत कुमार का आवास जल्द ही आलिशान म्यूजियम और ऑडिटोरियम का रूप लेगा। पूर्व में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने दुष्यंत कुमार के पैतृक आवास को संग्रहालय के रूप में तब्दील किए जाने का बीड़ा उठाया था। मौजूदा डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने हाल ही में राजपुर नवादा का दौरा कर दुष्यंत कुमार के पैतृक आवास का भ्रमण कर मुहिम को आगे बढ़ाया। शासन ने दुष्यंत कुमार के पैतृक आवास पर म्यूजियम और ऑडिटोरियम बनाने के लिए साढ़े पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

एसडीएम राज बहादुर सिंह ने बताया कि योजना के तहत दुष्यंत कुमार के पैतृक आवास संबंधी भूमि को संस्कृति विभाग के सुपुर्द करने के लिए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।

पुत्रों ने योजना को दी सहमति
दुष्यंत कुमार के पुत्र आलोक त्यागी और अपूर्व त्यागी ने पिता की स्मृति में बनाए जाने वाले म्यूजियम और ऑडिटोरियम निर्माण के लिए संस्कृति विभाग को जमीन देने की सहमति प्रशासन को दी है।

घर पर ही बनाया था पुस्तकालय
दुष्यंत कुमार ने घर पर ही पुस्तकालय बनाया था। पुस्तकालय में दुष्यंत पुस्तक-पत्रिकाएं और समाचार पत्र स्वयं लाकर रखा करते थे, ताकि क्षेत्रवासियों को उनके गांव में ही पढ़ने पढ़ाने की सुविधा मिल सके। पुस्तकालय का हिस्सा वर्तमान में खंडहर में तब्दील हो चुका है।
विज्ञापन


दुष्यंत के बाल सखा हुए भाव विभोर
साहित्यकार दुष्यंत त्यागी के बाल सखा 92 वर्षीय सत्यकुमार त्यागी राजपुर नवादा में म्यूजियम और ऑडिटोरियम बनाए जाने के लिए धन आवंटित करने पर भाव विभोर हुए। कहा कि म्यूजियम से दुष्यंत कुमार की साहित्यिक सोच दिलों में उतारने के लिए दूर दराज से छोटे से गांव में साहित्यानुरागी उनके गांव पहुंचेंगे।

नजीबाबाद- दुष्यंत कुमार। (स्रोत-आयोजक)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें