फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता और सहकारी समिति का सभापति है एक आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान नेता और सहकारी समिति का सभापति है एक आरोपी
विज्ञापन

बिजनौर। दोहरे हत्याकांड में शामिल एक हत्यारोपी धीरज कुमार किसान सहकारी समिति पेद्दा का सभापति है। वहीं आजाद किसान यूनियन में जिलाध्यक्ष का पद भी धीरज कुमार के पास ही है। जिसेलेकर किसान यूनियन के पदाधिकारी भी आश्चर्य चकित हैं।
शव दबाते हुए डाली गई थी नमक
राजेश अग्रवाल और उनकी पत्नी बबली का शव गड्ढा खोदकर दबाया गया। शव जल्दी गल जाए इसके लिए आरोपियों ने नमक इस्तेमाल भी किया। दो कट्टे नमक डाली गई थी।
रातभर दौड़ती रही पुलिस
पुलिस ने शुक्रवार की शाम हत्यारोपी रुमा को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की। जिसके कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने हत्याकांड की कड़ियों को खोलकर रख दिया। रातभर पुलिस दौड़ती रही। सुबह होने से पहले ही चारो आरोपी पुलिस ने पकड़ लिए थे। उधर शनिवार की सुबह कई थानों की पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी से मिट्टी खोदकर शवों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेसवार्ता कर किया हत्याकांड का खुलासा
पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा प्रेसवार्ता करते हुए किया। उन्होंने एक एक कर हत्याकांड की वजह बताई। उन्होंने हत्याकांड में पकड़े गए चारों आरोपियों की जानकारी दी। इस दौरान एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और सीओ सिटी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें