फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में किसान की मौत
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। चांदपुर-बिजनौर सड़क मार्ग पर रतनपुर खुर्द गांव के पास बैल बुग्गी से जंगल जा रहे किसान की किसी वाहन के टकराने से मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर खुर्द निवासी किसान योगेंद्र सिंह(67) बुधवार देर शाम बैल बुग्गी लेकर जंगल जा रहे थे। चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर राणा धर्मकांटे के पास बिजनौर की ओर से तेज गति से आ रही गाड़ी उनकी बैल बुग्गी सेे टकरा गई। टक्कर से बैल बुग्गी पलट गई। बैल व किसान योगेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। परिजन घायल किसान को उपचार के लिए बिजनौर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें