फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जंगल में पानी चलाने गए किसान की करंट लगने से मौत

Fri, 03 Oct 2025 11:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
चांदपुर क्षेत्र के गांव दरबाड़ा निवासी की जंगल में करंट लगने से हुई किसान की मौत के बाद विलाप क
विज्ञापन
चांदपुर। गांव दरबाड़ा में शुक्रवार को खेत पर पानी चलाने गए किसान की बिजली के तार से करंट लगने से मौत हो गई। अचानक हुई घटना से परिजनों में गम का माहौल छा गया।
विज्ञापन

गांव दरबाड़ा निवासी अर्जुन सिंह (60) पुत्र शमशेर सिंह शुक्रवार की दोपहर खेतों में पानी चलाने गए थे। परिजनों का कहना है कि उसी दौरान टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। शाम को जब अकबरपुर गांव के किसान चारा काटने के लिए जंगल की ओर जा रहे थे तो उन्होंने खेत में पड़े अर्जुन सिंह को देखा और घटना की जानकारी गांव में दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें मृतक हालत में देखकर मातम छा गया। परिजनोंं का रो रोकर बुरा हाल है। अर्जुन सिंह के दो पुत्र हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें