फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आर्थिक सहायता के लिए परिजनों ने रोका सुरक्षा गार्ड का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। नगीना क्षेत्र के पुरैनी टोल प्लाजा पर कार की टक्कर से सुरक्षा गार्ड महिपाल सिंह मौत के बाद शुक्रवार को उनके गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। परिजनों ने आर्थिक सहायता दिलाने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार रोक दिया। करीब पांच घंटे तक चले घटनाक्रम और वार्ता के बाद टोल प्लाजा ठेकेदार द्वारा पांच लाख रुपये की सहायता का आश्वासन दिया गया। इस पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। पुरैनी टोल प्लाजा पर पांच वर्षों से सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात महिपाल सिंह (50) पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम फैजुल्लापुर बुधवार को टोल प्लाजा पर कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार रात 10:30 बजे उनका शव गांव लाया गया। मृतक अपने पीछे पुत्र रवि कुमार (30) और पुत्री दीपिका चौहान (27) सहित परिवार को छोड़ गए हैं। शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार से पहले परिजनों ने टोल प्लाजा के ठेकेदार को मौके पर बुलाने और मृतक के परिवार को 15 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की। परिजनों ने साफ कर दिया कि जब तक ठेकेदार नहीं आएगा, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। तीन घंटे तक चले गतिरोध के बाद टोल प्लाजा ठेकेदार पवन मिश्रा मौके पर पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख उज्ज्वल चौहान, मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार राणा, थाना प्रभारी निरीक्षक तथा मृतक परिवार के बीच लगभग दो घंटे तक वार्ता चली।
वार्ता के दौरान ठेकेदार ने मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता देने का आश्वासन दिया। शुक्रवार को अपराह्न करीब दो बजे महिपाल सिंह के शव को अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें