फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जहां चमकनी थी उद्यमियों की किस्मत, वहां बल्ब तक नहीं जला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमन कुमार शर्मा
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में करीब 50 साल पहले स्थापित हुए चार औद्योगिक आस्थान अभी तक बदहाल स्थिति में हैं। जहां उद्यमियों की किस्मत चमकनी थी, वहां बल्ब तक नहीं जला। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि बिजनौर में औद्योगिक आस्थान सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गए। सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक गलियारा विकसित करने की तैयारी रही है।
इससे पहले उद्योग विभाग की ओर से बिजनौर, नगीना, नजीबाबाद, नहटौर, जलीलपुर, नूरपुर में औद्याेगिक आस्थानों की स्थापना की गई लेकिन सिर्फ बिजनौर और नगीना के औद्योगिक आस्थान में ही उद्योग शुरू हो पाए हैं। बाकि चार औद्योगिक आस्थान आज भी विकास की राह देख रहे हैं। यहां अभी तक मूलभूत सुविधाएं, बिजली, सड़क, पानी की व्यवस्था तक नहीं हो पाई है। मूलभूत सुविधाए नहीं होने से औद्योगिक आस्थानों में खाली पड़े भूखंड के खरीदार नहीं मिल पा रहे हैं। इन औद्योगिक आस्थानों में घास और झाड़ खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग विभाग के नाम नहीं हो पाई जलीलपुर औद्योगिक आस्थान की जमीन : भले ही उद्योग विभाग ने जलीलपुर क्षेत्र में औद्योगिक आस्थान की स्थापना की। यह जमीन चारागाह के नाम है। 50 साल बीतने के बाद भी चारागाह की जमीन उद्योग विभाग के नाम नहीं हो पाई। ऐसे में अब यहां खरीदार भूखंड खरीदने में कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें