फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार ने पंचायत चुनाव में वोट नहीं दिया तो बच्चे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार ने पंचायत चुनाव में वोट नहीं दिया तो बच्चे को पीटा
विज्ञापन

बेगावाला (बिजनौर)। ग्राम पंचायत इटावा में एक परिवार ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधान पर वोट न देने के कारण उनके बच्चे को पीटने का आरोप लगाया है। मारपीट का एक वीडियो भी गांव में वायरल हो रहा है। इसमें बच्चे की पिटाई और उसके बाद बच्चे की मां द्वारा ग्राम प्रधान से भिड़ने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत इटावा की सामान्य सीट से ग्राम घासीवाला बंगाली कॉलोनी की रेनू राय ने इटावा की हलीमा को 79 वोटों से हराकर जीत हासिल की है। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार को दोपहर चार बजे प्रधान के पति ग्राम इटावा से अपने गांव घासीवाला जा रहे थे। प्राइमरी स्कूल के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। उसने बच्चों को डांट दिया, इस पर बच्चे गाली देकर भाग गए। आरोप है कि प्रधान के पति सपनराय एक बच्चे प्रदीप (10) पुत्र धनीराम के घर पहुंच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रदीप से मारपीट की दी और वोट न देने के कारण उसे देख लेने की धमकी दी। किसी ने घटना की वीडियो बना लिया। इस दौरान उसकी मां आ गई और बच्चे को पीटने से नाराज होकर प्रधानपति के साथ भिड़ गई। लोगों ने वहां पहुंचकर बीच बचाव कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रधानपति को कोतवाली बिजनौर ले गई। उधर, ग्राम प्रधान पति सपन राय का कहना है कि चुनावी रंजिश में मुझको फंसाया गया। मेरे साथ किसी ने कोई मारपीट नहीं की। बेगावाला चौकी प्रभारी कुलदीप राणा के अनुसार सामान्य घटना है। घटना की तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें