फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक कहानी: महिला की करतूत से हैरत में बड़े अफसर, लखनऊ तक मामले की गूंज, मोबाइल से खुला राज

Fri, 17 Nov 2023 06:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : आखिरकार इस मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस अधिकी भी हैरत में पड़ गए। मोबाइल ने ही डकैती की झूठी कहानी को बेपर्दा कर दिया।
विज्ञापन
रायपुर सादात में घटना की जानकारी लेने पहुंचे डीआईजी मुनिराज जी व एसपी नीरज कुमार जादौन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के नगीना में थोक कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर घर में डकैती, सामूहिक दुष्कर्म और सिगरेट से दागने की रिपोर्ट नगीना देहात थाने में लिखी जाने की गूंज लखनऊ तक पहुंची। डीआईजी मुरादाबाद ने भी मौका मुआयना किया। इस पूरे घटनाक्रम के बीच पुलिस गुपचुप तरीके से कड़ियों को सुलझाने में लगी थी। आखिरकार खुलासा हुआ तो सभी हैरत में पड़ गए। मोबाइल ने ही डकैती की झूठी कहानी को बेपर्दा कर दिया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर डीआईजी मुनिराज जी ने रायपुर सादात पहुंचकर परिवार से पूरे मामले की जानकारी ली। उनके संग एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी देहात राम अर्ज और सीओ नगीना भी रहे। डीआईजी ने घटना के अति शीघ्र खुलासा किए जाने का आश्वासन कारोबारी और उनके परिवार को दिया। इनसे पहले भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलौत व कोतवाली ब्लॉक प्रमुख पति ठाकुर विकास राजपूत आदि के साथ परिवार के घर पहुंचे। विधायक ने एसपी से मोबाइल पर वार्ता की और घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की।

खैर, दिनभर चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी पुष्पेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि कारोबारी की पत्नी से आरोपी पुष्पेंद्र की दोस्ती पिछले 12 साल से है। दोनों ही फोन पर बातें किया करते थे। पुष्पेंद्र ने अपनी आईडी पर ही सिम लेकर महिला को दिया था।

फोन करके महिला ने घर बुला लिया था दोस्त
जिस आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके मामले का खुलासा किया है, उसे महिला ने ही फोन करके घर बुलाया था। तय योजना के तहत अपने संग कटर लेकर पहुंचा था। कटर से अलमारियों के ताले काटकर आभूषण और नकदी चोरी की गई। महिला ने डकैती का रूप देने के लिए चोट के निशान भी खुद ही बनाए। अब खुलासा हुआ तो दुष्कर्म की बातें भी झूठी निकली। सिगरेट से दागने के निशान यातना को पुख्ता करने के लिए बनाए गए थे।

मौके के हालातों से ही संदिग्ध लग रहा था मामला
एएसपी देहात रामअर्ज के अनुसार बुधवार की सुबह सूचना मिलने के साथ ही उन्होंने कारोबारी के घर का मुआयना किया। तब प्रथम दृष्टया ही लगने लगा था कि बदमाशों का दीवार फांदकर आना नामुमकिन है, क्योंकि आठ से दस दीवार उसे फांदनी पड़ती। फिर घनी आबादी के बीच घर का होना और शाम ढलते ही वारदात को अंजाम देना बेहद मुश्किल है। ऐसे में डकैती की सूचना ही संदिग्ध थी।

यह भी पढ़ें: UP: सीबीआई ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, दो महीने से पीछे लगी थी टीम, खुले ये बड़े राज
विज्ञापन

गाज की आंच से बचे कई पुलिसकर्मी
डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी का खुलासा होने पर अब पुलिसकर्मियों ने भी राहत की सांस ली है। अगर डकैती वास्तव में हुई होती तो अन्य पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर सकती थी। बता दें कि इस मामले को लेकर एसपी पहले ने बुधवार की शाम नगीना देहात थानाध्यक्ष विकास कुमार को थाने से हटाते हुए लाइन हाजिर कर दिया था। वहीं कई अन्य पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई होने का अंदेशा बना हुआ था। हालांकि अब खुलासा होने पर नगीना देहात पुलिस ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें: Murder: मेरठ में हिस्ट्रीशीटर की ईंट से पीट-पीटकर हत्या, शव सड़क किनारे फेंका, कई मुकदमे हैं दर्ज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें