फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों पर पकड़ी नकली पुट्टी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दुकानों पर पकड़ी नकली पुट्टी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने जेके सीमेंट के मैनेजर के साथ दो दुकानों पर छापा मारकर ब्रांडेड पैकिंग में नकली पुट्टी बिकती पकड़ी। इस मामले में एक दुकान स्वामी को दबोचकर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

नेटवर्क लिमिटेड 630 कोहिनूर इंक्लेव मैराली दिल्ली निवासी सुनील कुमार जेके सीमेंट कंपनी के मैनेजर है। मंगलवार को उन्होंने बिजनौर में पुलिस के साथ चक्कर रोड स्थित शिवालय ट्रेडर्स व गांव रशीदपुर गढी स्थित एक दुकान पर छापा मारा। शिवालय ट्रेडर्स पर जेके सीमेंट कंपनी मार्का मेक बैग में 26 नकली पुट्टी बैग बरामद की। बैग पर जेके सीमेंट लिखा था। दूसरी दुकान पर पांच बैग में नकली पुट्टी मिली। पुलिस शिवालय ट्रेडर्स के स्वामी कैलाश चौधरी को पकड़ कर थाने ले आई। उनका चालान कर दिया है। दूसरी दुकान का स्वामी नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हैं। मैनेजर सुनील कुुमार की ओर से कापी राइट एक्ट की धारा में दो रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई हैं। सुनील कुमार के मुताबिक दोनों दुकानों पर काफी दिनों से कंपनी के बैग में नगली पुट्टी मिलने की शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें