फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद से हरिद्वार जा रही कार से नकली नोट बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद से हरिद्वार जा रही कार से नकली नोट बरामद
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। पुलिस और अभिसूचना इकाई की टीम ने एक कार को पकड़कर हजारों रुपये के जाली नोट बदामद किए। कार सवार चालक सहित मुरादाबाद क्षेत्र के चार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
अभिसूचना इकाई धामपुर व नजीबाबाद को मुरादाबाद से हरिद्वार के लिए एक कार द्वारा जाली नोट ले जाने की सूचना मिली। अभिसूचना इकाई और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई के दौरान रविवार को भारत सिनेमा फ्लाईओवर से समीपुर होकर हरिद्वार जा ही स्विफ्ट डिजायर कार ए डब्ल्यू 4255 को रोककर तलाशी ली तो बैग से 100 और 500 रुपये के लगभग 60 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई राजीव चौधरी के नेतृत्व में पुलिस और अभिसूचना इकाई की टीम कार और पकड़े गए लोगों को थाने ले आई। कार चालक सहित जाली नोटों के साथ पकड़े गए लोगों में गुलफाम, जगरोशन, शमशाद पुत्र अकबर अली, शमशाद पुत्र मो. यूसुफ शामिल हैं। जाली नोटों के साथ पकड़े गए लोगों का कहना है कि नजीबाबाद रोडवेज के निकट से एक व्यक्ति बैग के साथ हरिद्वार के लिए कार में सवार हुआ था। कुछ ही दूरी पर वह कुछ सामान लेने के लिए उतरा, तभी उन्हें पुलिस टीम ने पकड़ लिया। पुलिस जाली नोटों के साथ पकड़े गए लोगों से पूछताछ में जुटी है। उधर, पुलिस ने मामले की जांच जारी होने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें