फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नकली खाद बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश, मौके से भारी मात्रा में बरामद हुआ ये सामान, खुलेंगे बड़े राज

Sat, 23 Jul 2022 06:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

नकली खाद बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश हुआ है। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में ये सामान बरामद हुआ है। वहीं कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस भी साथ रही।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नहटौर में शनिवार को कृषि विभाग की टीम ने नकली खाद बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश किया। टीम ने छापा मारकर मौके से इफको कंपनी के फटेरा, एनपीके और डीएपी समेत अन्य नकली उत्पादों को पकड़ा है।बताया गया कि टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी साथ रही।

विज्ञापन


बताया गया कि नहटौर के नूरपुर मार्ग स्थित रहमत कॉलोनी में एक मकान पर शनिवार को छापामारी हुई। फैक्टरी में बड़ी मात्रा में इफको कंपनी के डीएपी, सागरिका, फटेरा आदि उत्पादों की पैकिंग की जा रही थी। वहीं कृषि विभाग की टीम ने उत्पादों के साथ खाली कट्टे व रैपर भी बरामद किए हैं। वहीं जिला कृषि अधिकारी व एसडीएम मौके पर मौजूद हैं। भरे हुए और खाली कट्टों व रैपरों की गिनती की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwad yatra updates: कांवड़ खंडित करने पर भड़के कांवड़िए, NH-58 पर जमकर हंगामा, पुलिसकर्मियों को दौड़ाया

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें