फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: बैंक मैनेजर के घर पहुंची नकली CBI की टीम, शक होने पर दबोचा, पुलिस कर रही पूछताछ

Tue, 18 Oct 2022 12:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बैंक मैनेजर के घर पहुंची नकली सीबीआई की टीम को पकड़ लिया गया। सीबीआई की नकली टीम को पुलिस के हवाले किया गया है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में धामपुर की न्यू धामपुर सिटी कॉलोनी में मंगलवार सुबह बैंक मैनेजर के घर नकली सीबीआई की टीम पहुंची। शक होने पर कॉलोनी वासियों ने टीम को पकड़ लिया और इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


न्यू धामपुर सिटी में सियो हारा में संचालित जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक नीरज कुमार विश्वकर्मा के निजी आवास पर मंगलवार सुबह नौ बजे के करीब सीबीआई की नकली टीम पहुंची। उन्होंने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताते हुए जांच करने की बात कही। वहीं शक होने पर शाखा प्रबंधक और उनके परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। 

इस दौरान दो आरोपी घर से निकलकर भाग गए। वहीं दो आरोपियों को कॉलोनी के लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर में बड़ा हादसा: अचानक गंगा में समा गई नाव, एक की मौत और कई लापता, मौके पर DM-SSP, तलाश जारी
विज्ञापन


कोतवाल माधव सिंह बिष्ट का कहना है कि पकड़े आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अभी तक पुलिस को शाखा प्रबंधक की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। 

यह भी पढ़ें: नाव हादसे की तस्वीरें: मेरठ से लखनऊ तक मचा हड़कंप, गंगा किनारे फूट-फूटकर रो रहे परिजन,आंखें मूंदे बैठे थे अफसर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें