फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कोहरे, ठंड पर भारी पड़ी आस्था, श्रद्धालुओं ने गंगा में खूब लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
-चांदपुर-बिजनौर मार्ग से गंगा मेले तक जाम से जूझते रहे श्रद्धालु
विज्ञापन


बिजनौर । कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा की रेती में लगे मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गंगा स्नान पर पहुंचु श्रद्धालु कोहरा व दिनभर चली शीतलहर में गंगा में स्नान करते रहें। बृहस्पतिवार की रात 12 बजे के बाद पूर्णिमा तिथि लगते ही श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे। साथ मां गंगा से मंगल कामना की प्रार्थना करेंगे। भैंसा बुग्गी या ट्रैक्टर ट्राली से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचती रही। दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इससे वाहनों की लाइन लगी रही। मार्ग पर करीब तीन किलोमीटर तक जाम लगा रहा है।

-आज भोग लगाकर खिचड़ी का प्रसाद होगा वितरित
विदुरकुटी गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लाख श्रद्धालु मुख्य स्नान के दिन गंगा में डुबकी लगाएंगे। उसके बाद खिचड़ी का प्रसाद का भोग लगाकर उसे प्रसाद के रूप में वितरण करेंगे। धार्मिक स्थलों के पंडालों में खिचड़ी का वितरण हुआ।
विज्ञापन


आर्य समाज के शिविर में हुए भजन कीर्तन
गंगा तट विदुरकुटी गंगा मेले में आर्य समाज व अन्य धार्मिक संस्थानों, सामाजिक संस्थाओं ने शिविर लगा रखे हैं। आर्य समाज के शिविर में भी दिनभर भजन कीर्तन हुए। आर्य समाज के शिविर में पूर्व राज्यमंत्री व विधायक चांदपुर स्वामी ओमवेश पहुंचे।


दो किलोमीटर दूर पार्किंग स्थल से भी पीछे तक भर गया मेला
श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे व्यवस्था धरी की धरी रह गई। मेले में दो किलोमीटर दूर पार्किंग स्थल बनाया गया था। स्थान सीमित होने और श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने से पार्किंग स्थल से पीछे तक मेले में लोगों ने डेरा डाल लिया।

तंबुओं की पहचान के लिए लगाए रंग बिरेंगे गुब्बारे
गंगा स्नान मेले में चौराहे और मार्ग एक से होने से श्रद्धालु तंबू भूल न जाए। इसके लिए तंबुओं की पहचान के लिए डेरे के ऊपर गुब्बारे लगा रहे हैं। धार्मिक झंडे बांध रखे हैं। एक दूसरे और रिश्तेदारों के ढेरों पर लोग जाते रहे।

जलस्तर है ज्यादा
विदुरकुटी गंगा स्नान मेले में इस बार स्नान के लिए जलस्तर नदी में ज्यादा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाट पर न सिर्फ वाच बना रखे हैं। बल्कि पीएसी के गोताखोर भी तैनात किए गए है।
विज्ञापन


गंगा आरती का हुआ आयोजन
गंज दारानगर के विदुरकुटी गंगा स्नान मेले में गंगा समग्र संगठन सहित अन्य संगठनों की ओर से गंगा आरती का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, देवेश सिंह, मास्टर रघुवीर सिंह आदि रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें