फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगलसोती गंगाघाट क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

विज्ञापन
नांगलसोती में गंगा स्नान पर बच्चे का मुंडन कराती महिला। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
सख्ती के बावजूद कोरोना पर हावी हुई श्रद्धालुओं की आस्था
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर पुलिस प्रशासन की कड़ी चौकसी के बावजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नांगल तथा गंगाघाट और उसके आसपास गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। पुलिस की सख्ती के चलते ट्रैक्टर-ट्राली और वाहनों से लोग गंगा तट नहीं पहुंच सके।
प्रशासन द्वारागंगा स्नान पर्व पर गंगाघाट पर श्रद्धालुओं के न पहुंचने की दी गई सलाह का असर कम दिखाई दिया। नांगल गंगाघाट क्षेत्र में गंगा स्नान के लिए जाने वाले वाहनों से श्रद्धालुओं को रोकने के लिए थानाध्यक्ष संजय पांचाल के नेतृत्व में गंगाघाट जाने वाले रास्तों पर देर रात से ही पुलिस की कड़ी चौकसी रही। पुलिस ने किसी भी वाहन को गंगाघाट क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद आसपास के गांव और जंगल के रास्ते सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नांगलसोती के गंगाघाट और उसके आस-पास गंगा स्नान किया। अनेक श्रद्धालुओं ने गंगाघाट क्षेत्र में बच्चों के मुंडन कराए। पितरों की शांति के लिए पितृदान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के प्रतिबंध के चलते नांगल के गंगाघाट क्षेत्र में तीन दिन तक आयोजित गंगा स्नान मेले का आयोजन नहीं हुआ। प्रसाद आदि बेचने वालों की कहीं कहीं फड़, ठेले दिखाई दिए। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी मंडावली ने गंगा स्नान पर नांगलसोती क्षेत्र में भीड़ एकत्रित न होने के लिए संबंधित थानों से संपर्क किया और क्षेत्र की निगरानी की।

गंगा स्नान पर नांगलसोती के गंगाघाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।- फोटो : NAZIBABAD

गंगा स्नान पर नांगलसोती के गंगाघाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।- फोटो : NAZIBABAD

नांगलसोती के गंगाघाट पर स्नान करते श्रद्धालु।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें