फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनन-फानन में जुटाईं कांवड़ियों के लिए सुविधाएं

Thu, 23 Feb 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
हरिद्वार से भव्य कांवड़ में गंगाजल लेकर धामपुर से गुजरते कांवड़ये। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नजीबाबाद में प्राचीन स्वयंभू मोटा महादेव सिद्धपीठ पर परंपरागत जलाभिषेक के लिए कांवड़िये उमड़ रहे हैं। शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा को सुव्यस्थित बनाने के लिए अमर उजाला की खबर को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। मोटा महादेव मंदिर पर मेडिकल कैंप, पुलिस, फायर ब्रिगेड, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था जुटाई गई।
हरिद्वार मार्ग पर स्थित प्राचीन मोटा महादेव मंदिर पर मंगलवार रात 10 बजे अमर उजाला की टीम ने पहुंचकर कांवड़ियों को मिल रहीं सुविधाओं का जायजा लिया। प्राचीन शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी पड़ी थी। मंदिर क्षेत्र में करीब 500 कांवड़िये भगवान शिव की जय-जयकार कर रहे थे। भैरों बाबा के मंदिर पर कतारबद्घ कांवड़िए कमर पर सोटा लगवाकर अपनी थकान मिटा रहे थे। मंदिर परिसर में ही मेडिकल कैंप संचालित था। जहां  थके-हारे और स्वास्थ्य में गिरावट महसूस कर रहे कांवड़ियों को नि:शुल्क दवा प्रदान की जा रही थी। मंदिर के        बाहर हाईवे पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी खड़ी थी, जबकि मंदिर परिसर में पुलिसकर्मी तैनात थे। एक सीसीटीवी कैमरा मंदिर परिसर और एक कैमरा       मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग की ओर लगा था। रात करीब नौ बजे एसडीएम वीके सिंह ने मंदिर पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

 एसडीएम ने कांवड़ियों को कोई असुविधा न होने देने के विभिन्न       विभागों के कर्मचारियों को निर्देश दिए। गौरतलब है कि यह सभी व्यवस्थाएं अमर उजाला में प्रकाशित खबर को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा जुटाई गईं। मंदिर के पुजारी शशिनाथ ने प्रशासन और अमर उजाला का आभार व्यक्त किया।
 वहीं  बिजनौर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग महाशिवरात्रि पर्व पर होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए सतर्क हो गया है। विभाग ने होटलों व भंडारों पर शुद्ध खाना मिले इसके लिए टीम बनाई हैं। होटलों पर खाद्य पदार्थ में मिलावट पाएं जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। भंडारे वाले स्थानों पर भी निगाह रखी जाएगी।
 खाद्य विभाग ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नजीबाबाद, नगीना व धामपुर के लिए अलग-अलग तीन टीम गठित की हैं। ये टीम मार्ग पर लगने वाले भंडारे व होटलों     पर चेकिंग अभियान चलाएंगी। विभाग ने होटल स्वामियों को निर्देश भी दिए हैं कि होटल पर साफ-सफाई, रेट लिस्ट व उचित मूल्य पर शिवभक्तों को खाना दिया जाए। होटल में खाद्य पदार्थ में मिलावट की शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

वहीं भंडारे चलाने वालों से भी बासी खाने को श्रद्धालुओं को न देने व खाने में केमिकल का प्रयोग न करने को कहा है। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को भंडारे के आसपास न फटकने देने के निर्देश दिए हैं। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जाएं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार जयंत, श्याम बहादुर सिंह, जगदंबा प्रसाद, पीके त्रिपाठी, रामवीर सिंह, मोहित कुमार व तेज बहादुर टीम में शामिल रहेंगे। अभिहित अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि होटल द्वारा शिवभक्तों को खराब खाना नहीं परोसने दिया जाएगा। जिले के सभी होटलों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें