हीमपुर दीपा थाना प्रभारी निरीक्षक की फेसबुक आईडी हैक
हीमपुर दीपा। हीमपुर दीपा थाना प्रभारी निरीक्षक की फेसबुक आईडी को हैक कर दो पुलिसकर्मियों से 40 हजार रुपये मांगे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने कानूनी कार्रवाई के लिए साइबर सेल बिजनौर को सूचित कर दिया है।
हीमपुर दीपा थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद शर्मा की फेसबुक आईडी को हैक कर दो पुलिस कर्मियों से अलग अलग बीस बीस हजार की नगदी मांगी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक उस समय हैरान रह गए जब पीलीभीत में तैनात उनके छोटे भाई ने उन्हें उनकी फेसबुक आईडी हैकर द्वारा शनिवार की दोपहर हैक किए जाने की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हैकर ने अफजलगढ़ में डायल 112 गाड़ी पर तैनात हेड कांस्टेबल अकील अहमद तथा कोतवाली बिजनौर में तैनात कांस्टेबल अभिषेक तिवारी से मैसेंजर के जरिए अलग-अलग 20 हजार की धनराशि खाते में भेजे जाने को कहा। जिस पर दोनों पुलिसकर्मियों ने मामले को समझ कर रुपये भेजने से इनकार कर दिया।
उन्होंने बताया कि यह साइबर क्राइम है। जिसे गंभीरता से लेकर साइबर सेल बिजनौर एवं विभागीय उच्च अधिकारियों मामले को अवगत करा दिया है। ताकि हैकर के विरुद्ध जांच कराकर कार्रवाई कराई जा सके। इसके साथ ही उन्होंने फेसबुक से जुड़े मित्रों से भी सजग रहने को कहा है।