फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अप्रशिक्षित चिकित्सकों से वसूली के खेल का भंडाफोड़, ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। यूं तो स्वास्थ्य विभाग पर लोगों की सेहत सुधारने का जिम्मा है, मगर यह महकमा अवैध वसूली में लगा है। यह तस्वीर विभाग के एक चालक की वायरल हुई ऑडियो साफ कर रही है। ऑडियो ने जिले के अप्रशिक्षित चिकित्सकों से वसूली का भंडाफोड़ कर दिया है। हालांकि चालक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं डिप्टी सीएमओ को अपने क्वैक्स के नोडल का प्रभार गंवाना पड़ा।
ऑडियो में आफताब आलम और स्वास्थ्य विभाग के चालक के बीच बातचीत हो रही है। जिसमें आफताब आलम की ओर से कहा जाता है कि एक महिला चिकित्सक उसकी रिश्तेदार है। जिससे पैसा नहीं लिया जाए। जिस पर चालक मानवीर की ओर से कहा जाता है कि साहब दो हजार रुपये से कम नहीं लेते हैं, उक्त चिकित्सक एक हजार रुपये महीना ही देती है। आफताब आलम ने खुद को जिले के एक एसीएमओ का करीबी बताया।
विज्ञापन

जिस पर चालक ने जवाब दिया कि उसके सगे दामाद के अस्पताल को ही एसीएमओ ने सीज कर दिया था। साथ ही तीस हजार रुपये भी लिए थे। बता दें कि जिले में पांच हजार अप्रशिक्षित चिकित्सक हैं जोकि गांव देहात में प्रैक्टिस कर रहे हैं। यूं तो इन चिकित्सकों पर कार्रवाई का दावा किया जाता है। मगर इनकी दुकानों पर कभी ताला नहीं लगा।
उधर अप्रशिक्षित चिकित्सकों पर कार्रवाई करने के लिए क्वैक्स नोडल का एक पद हुआ करता था। अब पांच अफसरों पर इसका चार्ज है। अब ऑडियो में साहब यानि नोडल क्वैक्स का जिक्र आया है, उनका कार्यक्षेत्र नजीबाबाद तहसील रहा है।
विज्ञापन

ऑडियो सामने आने के बाद डिप्टी सीएमओ राजेंद्र विश्वकर्मा से क्वैक्स नोडल का चार्ज हटा लिया गया है। वहीं चालक मानवीर सिंह को निलंबित किया जा चुका है। उधर इस ऑडियो वायरल होने के बाद लोग चर्चा कर रहे हैं कि जिले में प्रत्येक अप्रशिक्षित चिकित्सक से दो-दो हजार रुपया महीना वसूले जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें