फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी में प्रस्तावित दर वृद्घि का जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले व्यापारियों ने जीएसटी में प्रस्तावित दर वृद्धि पर विरोध जताया। इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले बॉक्स पर जीएसटी 12 से बढ़ाकर 18, फुटवेयर पर पांच से बढ़ाकर 12, कपड़े पर पांच से 12 और आभूषणों पर जीएसटी तीन से बढ़ाकर पांच प्रतिशत किया जा रहा है। इसमें कहा कि जीएसटी लगाते समय सरकार ने वादा किया था कि पर्याप्त कलेक्शन होने पर जीएसटी की दरें कम की जाएंगी लेकिन कोरोना महामारी के बाद भी जीएसटी की दर कम नहीं की गई। चुनाव के समय भी सरकार ने महंगाई रोकने का वादा किया था लेकिन जीएसटी दरों में वृद्धि से जनता और व्यापारियों पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल, युवा जिलाध्यक्ष मानव सचदेवा, मुनीश त्यागी, रजनीश अग्रवाल, विजयंतराज अग्रवाल, सचिन राजपूत, अनुज गोयल, अरविंदपाल सिंह, गुलाम साबिर, तन्नू पठान, कृष्णकुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें