स्योहारा। शादी का झांसा देकर एक युवती का तीन वर्षों तक कथित रूप से शारीरिक शोषण करने और बाद में घर में घुसकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर 13 जून को आरोपी सबा पुत्र शराफत करीम निवासी हिंदू चौधरियान, कस्बा एवं थाना स्योहारा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप है कि सबा करीम ने युवती को शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए। 12 जून को जब पीड़िता के परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, तब आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि शराफत, उसकी पुत्री शबाना, आयशा तथा पुत्र अजरुद्दीन ने उसके साथ गाली-गलौज की, लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।