बिजनौर। खानपान में बदलाव होने से शरीर के सभी अंगों पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही उम्र बढ़ने के साथ ही कुछ बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में हड्डी की समस्या भी लोगों में आम हो गई है।
विज्ञापन
पाठकों को गठिया, फ्रैक्चर और चोट, स्लिप डिस्क, जोड़े का दर्द, रीढ़ की हड्डी का दर्द सहित अन्य समस्याओं का समाधान दिलाने के लिए शनिवार को ‘हैलो डॉक्टर’ कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके जरिए पाठक घर बैठे निशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सकों से फोन पर परामर्श ले सकेंगे। शनिवार को मेडिकल कॉलेज बिजनौर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल यादव सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच तक बिजनौर कार्यालय में मौजूद रहेंगे। इस एक घंटे के दौरान पाठक अपने स्वास्थ्य से जुड़े किसी भी प्रकार के सवाल फोन के माध्यम से पूछ सकेंगे। परामर्श लेने के लिए पाठक निर्धारित समय में फोन नंबर 9368724184 पर कॉल कर सकते हैं।