फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सस्ती दुकान पर बेच रहे महंगी दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। सरकारी अस्पतालों में मरीजों के हित के लिए जन औषधि केंद्र खुले हुए हैं लेकिन यहां निजी कंपनियों की दवाइयां की बिक्री हो रही है। इससे मरीजों की जेब भी ढीली हो रही है। इसका खुलासा मंगलवार को स्टिंग के दौरान हुआ।
विज्ञापन

रिपोर्टिंग टीम सुबह करीब 11:30 बजे स्योहारा सीएचसी पहुंची। यहां चिकित्सक को लू लगने से दस्त और कमजोरी होने की समस्या बताई। चिकित्सक ने पर्चे पर दवा लिख दी, साथ ही तीन दवाई जन औषधि केंद्र से लेने के लिए कहा। टीम के सदस्य जब जन औषधि केंद्र पर दवा लेने पहुंचे तो वहां तैनात कर्मचारियों ने पर्चा लेकर रख लिया। कुछ देर बाद टीम जब दवाई मांगी तो कर्मचारियों ने पर्चा उठाकर जन औषधि केंद्र की पैंटोप्राजोल दवाई दे दी, जिसकी कीमत 20 रुपये है जबकि विटामिन डी-3 और मल्टी विटामिन निजी कंपनियों की दी। मल्टी विटामिन सिरप की कीमत 190 रुपये और विटामिन डी-3 की कीमत 67 रुपये शीशी पर अंकित है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मरीजों को गुमराह कर महंगी दवाई थमाई जा रही है।
स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मचारी ने चला रखा है जन औषधि केंद्र : स्योहारा सीएचसी पर कार्यरत एक कर्मचारी ने अस्पताल में जन औषधि केंद्र चला रखा है। उसी के निर्देशन में दूसरे निजी कर्मचारी काम कर रहे हैं। इससे साफ है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को यहीं ज्यादा दाम में निजी कंपनियों की दवाइयां दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें