फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में नहीं लगेगी प्रदर्शनी, दिसंबर में हो सकता है आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जून में नहीं लगेगी प्रदर्शनी, दिसंबर में हो सकता है आयोजन
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना के प्रकोप की वजह से इस बार जून या जुलाई में जिला कृषि औद्योगिक व सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन नहीं हो सकेगा। हालात सामान्य होने पर दिसंबर में प्रदर्शनी का आयोजन हो सकता है।
नगर पालिका द्वारा हर साल प्रदर्शनी मैदान में प्रदर्शनी का आयोजन होता है। प्रदर्शनी में कपड़ों, बर्तनों, खिलौनों व अन्य दुकानें लगती हैं। इसके अलावा एक दर्जन से ज्यादा छोटे बड़े झूले लगते हैं। नगर पालिका द्वारा हर साल करीब डेढ़ करोड़ की लागत से प्रदर्शनी का ठेका छोड़ा जाता है। यहां सैकड़ों दुकानदारों को करीब दो महीने के लिए रोजगार मिलता है। लेकिन इस बार प्रदर्शनी के आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हर साल जून या जुलाई में प्रदर्शनी का शुुुुभारंभ होता है। लेकिन इस साल कोरोना की वजह से जून या जुलाई में प्रदर्शनी का आयोजन नहीं हो सकता है। अगस्त का महीना बरसात का रहेगा। कोरोना का असर बहुत कम हुआ और हालात सामान्य हुए तो दिसंबर में प्रदर्शनी का आयोजन होगा। पहली बार सर्दियों में प्रदर्शनी का आयोजन शहरवासियों के लिए भी अलग अनुभव रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन रुखसाना परवीन का कहना है कि अभी प्रदर्शनी का आयोजन नहीं होगा। शहरवासियों की सुरक्षा सबसे ज्यादा प्राथमिकता वाला काम है। हालात सामान्य होने पर ही प्रदर्शनी के आयोजन के बारे में सोचा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें