फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह सज्जा की वस्तुएं की प्रदर्शनी लगाई

विज्ञापन
बिजनौर में कृष्णा कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित प्रदर्शनी को देखते अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गृह सज्जा की वस्तुएं की प्रदर्शनी लगाई
विज्ञापन

बिजनौर। कृष्णा कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग में गृह विज्ञान एवं अन्य विज्ञानों के समकक्ष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के प्रथम दिन छात्राओं ने गृह सज्जा से संबंधित साधनों का निर्माण प्रक्रिया एवं प्रयोग के विषय में जानकारी दी।
प्रदर्शनी का शुभारंभ कॉलेज संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, सूर्यमणी रघुवंशी, पवन कुमार, प्राचार्य लॉ कॉलेज डा. परवेज अहमद खां, प्राचार्या साइंस कॉलेज डा. सीमा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी के प्रथम दिन छात्राओं ने गृह सज्जा से संबंधित साधनों का निर्माण प्रक्रिया एवं प्रयोग के विषय में जानकारी दी। गृह सज्जा में विभिन्न प्रकार की डॉल डेकोरेशन, रंगोली के विभिन्न डिजाइन, विभिन्न प्रकार के टेक्सचर प्रस्तुत किए। छात्राओं ने बाल विकास के लिए शिक्षा से संबंधित उपकरण जैसे कठपुतली नाटक को प्रदर्शित किया और दृश्य श्रव्य सामग्री, ब्रेल पद्धति से निर्मित उपकरण तथा विभिन्न प्रकार के संवेगों को बारे में बताया। छात्राओं ने विभिन्न वस्तुओं से निर्मित वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के योगासन द्वारा शरीर को रोग मुक्त करने के उपाय बताए। इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष शालिनी शर्मा, नेहा बब्बर, आयशा सिद्दीकी, सीमा, ज्योति चौहान, रुपाली वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें