फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चाचा की हत्या करने वाले आबकारी विभाग के सिपाही को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। चाचा की हत्या करने वाले आबकारी विभाग के सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए को चालान कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी ने जमीन बंटवारे के विवाद और नलकूप लगाने को लेकर हुए झगड़े के बाद वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर कोतवाली पुलिस ने दीदा नंगला निवासी शानेरजा का चालान कर दिया। शानेरजा आबकारी विभाग में सिपाही के पद पर मेरठ में तैनात है। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को शानेरजा के परिजन आबादी के पास ही नलकूप लगवा रहे थे। तभी शानेरजा के चाचा इशाक ने इसका विरोध किया। दोनों के परिवार में सुबह के वक्त नलकूप को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े की बात शानेरजा को पता लगी तो वह भी मेरठ से गांव आ गया। उसने घर आने के बाद चाचा इशाक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को भी बरगलाने का प्रयास किया। पुलिस ने बोला था कि उसने अपनी जान बचाने के लिए चाचा को गोली मारी है।
उधर मृतक के परिजन शुक्रवार को एसपी ऑफिस भी पहुंचे। उन्हाेंने आरोप लगाया कि इस हत्या में शानेरजा अकेला आरोपी नहीं है बल्कि अन्य दो-तीन लोग भी हत्या में शामिल रहे हैं। उधर कोर्ट ने हत्यारोपी शानेरजा को जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें