फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दूल्हे के पिता के हुलिये पर सवाल, छह घंटे रुके रहे फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। नगर के एक बैंक्वेट हॉल में चल रहे शादी समारोह में दूल्हे के पिता के हुलिये और हरकतों से खलल डाल दिया। दुल्हन के कुछ रिश्तेदारों ने उसे गैर संप्रदाय को मानने वाला बताते हुए हंगामा कर दिया। इसे लेकर फेरों की रस्म रोक दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। आशंका गलत साबित होने पर करीब छह घंटे बाद शुक्रवार सुबह दुल्हन के घर पर फेरे कराए गए।
विज्ञापन

नगीना के एक मोहल्ला निवासी युवक और क्षेत्र के एक गांव की युवती का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों की सहमति से विवाह तय हो गया और बृहस्पतिवार की रात्रि नगर के एक बैंक्वेट हाॅल में विवाह कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने दूल्हे के पिता का हुलिया और उसकी हरकतों को देखकर उस पर दूसरे संप्रदाय का मानने का शक जताया। इसकी खबर जब दुल्हन पक्ष को मिली तो गहमागहमी शुरू हो गई। पूरी रात दोनों पक्षों के बीच आरोप- प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। रात्रि करीब तीन बजे शुरू होने जा रही फेरों की रस्म रोक दी गई।
शुक्रवार की सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और जांच-पड़ताल की। जांच में लगे आरोप गलत पाए जाने के बाद ग्रामीणों व पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सुबह करीब नौ बजे दुल्हन के घर पर फेरों सहित अन्य रस्म पूरी की गईं। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि किसी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। सीओ राजेश सिंह सोलंकी का कहना है कि दूल्हा-दुल्हन पक्ष एक ही संप्रदाय के हैं। कोई गलतफहमी हो गई थी। विवाह संपन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें