फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क व सैनिटाइजर के परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना मास्क व सैनिटाइजर के परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी
विज्ञापन

कालागढ़। कोरोना के खतरे को दरकिनार कर बोर्ड की परीक्षा जारी है। कालागढ़ में हाईस्कूल की परीक्षा में बिना मास्क लगाए और हाथों को सैनिटाइजर किये ही परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन

जानलेवा कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कई राज्यों ने सभी प्रकार की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। लेकिन उत्तराखंड सरकार की ओर से बोर्ड परीक्षाओं पर रोक नहीं लगाई गई है। शुक्रवार को कालागढ़ में उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा थी और गृह विज्ञान का पेपर था। विद्यार्थी बिना मास्क के ही पहुंचे। हाथों को साफ करने के लिए परीक्षा केंद्र पर सैनिटाइजर भी उपलब्ध नहीं था। अभिभावकों राजवीर सिंह, अजय सिंह, राजेंद्र कुमार आदि ने परीक्षा केंद्र पर कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। केंद्र व्यवस्थापक वाईएस नेगी ने बताया कि बोर्ड से परीक्षा को स्थगित करने का कोई आदेश नहीं मिला है। पूर्व के समान ही परीक्षा जारी हैं। शनिवार को भी गणित विषय की परीक्षा है। कालागढ़ के पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि कॉलेज में चल रही परीक्षा के बारे में परीक्षा केंद्र की ओर से कोई सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी गई। स्वास्थ्य कर्मी को परीक्षा केंद्र भेजकर मामले की जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें