फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज संचालित होंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
आज संचालित होंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन

नजीबाबाद। रेलवे ने नीट परीक्षा के लिए नजीबाबाद से गुजरने वाली दो परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। हरिद्वार से बरेली और मुरादाबाद से देहरादून के बीच 13 सितंबर को दोनों ट्रेनों का संचालन होगा। परीक्षा स्पेशल ट्रेनों को नजीबाबाद के अलावा नगीना और धामपुर में स्टॉपेज दिया गया है।
नजीबाबाद स्टेशन के सीएमआई आरके सिंह ने बताया कि हरिद्वार से बरेली और मुरादाबाद से देहरादून के बीच 13 और 14 सितंबर को ट्रेनों को संचालन किया जाएगा। हरिद्वार से 04308 डाउन परीक्षा स्पेशल ट्रेन प्रात: 3:15 बजे बरेली के लिए 13 सितंबर को रवाना होकर प्रात: 4:35 बजे नजीबाबाद पहुंचकर 8:55 बजे बरेली पहुंचेगी। दो मिनट का नजीबाबाद में स्टॉपेज दिया गया है। वहीं बरेली से 04307 अप स्पेशल ट्रेन 13 सितंबर को रात 8:00 बजे रवाना होकर 13 सितंबर की रात 12:05 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी। हरिद्वार यह ट्रेन रात्रि 1:35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुरादाबाद से 04309 अप परीक्षा स्पेशल ट्रेन प्रात: 3:15 बजे देहरादून के लिए रवाना होकर 13 सितंबर को प्रात: 5:14 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी। देहरादून पहुंचने का समय प्रात: 8:40 बजे होगा। यह ट्रेन देहरादून से 04310 डाउन शाम 7:30 बजे रवाना होकर रात्रि 11 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी। दो मिनट के स्टॉपेज के बाद नजीबाबाद से रवाना हुई ट्रेन 14 सितंबर को रात्रि 1:25 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें