फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन दिन बिजनौर से शाहजहांपुर के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पीईटी के परीक्षार्थियों के लिए बिजनौर से शाहजहांपुर के बीच तीन दिन विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। 25 अक्तूबर, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को परीक्षा स्पेशल का ट्रेन संचालन होगा।
विज्ञापन

उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पीईटी में शामिल हो रहे जनपद के परीक्षार्थियों को रेलवे द्वारा संचालित विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेन का लाभ मिलेगा। रेलवे शाहजहांपुर से बिजनौर के बीच तीन दिन परीक्षा स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। शाहजहांपुर से 04325 अप ट्रेन 25 अक्तूबर को प्रातः 7:10 बजे बिजनौर के लिए रेलवे संचालित करेगा। ट्रेन दोपहर दो बजे बिजनौर स्टेशन पहुंचेगी। बिजनौर से 04326 डाउन परीक्षा स्पेशल शाम 6:55 बजे शाहजहांपुर के लिए ट्रेन रवाना होकर देर रात्रि 1:25 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पहुंचेगी।
पीईटी परीक्षा के लिए संचालित स्पेशल ट्रेन को शाहजहांपुर और बिजनौर के बीच बरेली, रामपुर , मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, चांदपुर सिआऊ और हल्दौर स्टेशन ठहराव दिए गए हैं। सीएमआई आरके मीणा ने बताया रेलवे ने संबंधित स्टेशनों को परीक्षा स्पेशल ट्रेन संचालित होने की जानकारी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें