फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर से बरेली के बीच 14 और 15 मार्च को चलेगी एग्जाम स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद / बिजनौर। रेलवे ने एसआई पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड परीक्षा के लिए बिजनौर से 14 और 15 मार्च को एग्जाम स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है। एग्जाम स्पेशल ट्रेन में पीले रंग के दो आईसीएफ कोच के साथ संचालित होगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने एसआई सिविल पुलिस परीक्षा के लिए दो आईसीएफ कोच की एग्जाम स्पेशल ट्रेन बिजनौर से बरेली तक ट्रेन संचालित होने की संबंधित स्टेशनों को जानकारी दी है। 14 और 15 अप्रैल को संचालित एग्जाम स्पेशल ट्रेन को हल्दौर, चांदपुर, गजरौला, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर स्टेशनों पर दोनों दिशा से पांच मिनट के ठहराव दिए गए हैं।
बिजनौर से एग्जाम स्पेशल ट्रेन नंबर 04350 शाम 4:20 बजे रवाना होकर हल्दौर 4:40 बजे ,चांदपुर 5:00 बजे गजरौला शाम 6:00 बजे, अमरोहा 6:40 बजे ,मुरादाबाद 7:15 बजे, रामपुर 7:55 बजे पहुंच कर बरेली रात्रि 8:50 बजे पहुंचेगी। बरेली से एग्जाम स्पेशल ट्रेन नंबर 04349 शाम 6:00 बजे बिजनौर के लिए रवाना होकर रामपुर 6:50 बजे, मुरादाबाद 7:30 बजे, अमरोहा रात्रि 8:10 बजे, गजरौला 8:40 बजे, चांदपुर 9:50 बजे, हल्दौर 10:20 बजे पहुंच कर रात्रि 11:15 पर बिजनौर स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें