फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: देहरादून-लखनऊ वंदे भारत में कोच की संख्या दोगुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। देहरादून से लखनऊ के बीच संचालित वंदे भारत ट्रेन अब 14 मार्च से 16 कोचों के साथ संचालित होगी। ट्रेन में कोच बढ़ने से ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों को यात्रा में सुविधा होगी।
विज्ञापन

देहरादून से लखनऊ के बीच संचालित वंदे भारत ट्रेन में 14 मार्च से आठ अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। लखनऊ से देहरादून के लिए वंदे भारत 22545 और देहरादून से लखनऊ के लिए 22546 वंदे भारत ट्रेन संचालित होती है। वंदे भारत ट्रेन में अभी तक आठ कोच के साथ संचालित की जा रही थी। रेलवे ने 14 मार्च से लखनऊ से देहरादून के बीच संचालित वंदे भारत ट्रेन में 16 कोच लगाने का फैसला लिया है।
ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाए जाने की जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने संबंधित स्टेशनों को दी। ग्रीष्मावकाश यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने से यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा होगी। रेलवे ने तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त कोचों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। वंदे भारत ट्रेन में वातानुकूलित चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास के कोच संचालित होते हैं। नजीबाबाद स्टेशन पर दोनों दिशा से दो मिनट का ठहराव ट्रेन संचालन होने के शुरुआती दौर से दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें