फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के खेत की जुताई करके गोकशी के मिटाए साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पूर्व विधायक रुचि वीरा के फार्म के खेत की जुताई कराकर एक व्यक्ति ने गोकशी के साक्ष्य मिटा दिए। इस मामले में पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस साक्ष्य मिटाने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी है। पुलिस ने साक्ष्य मिटाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं गोकशी के आरोप में फरार सात आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दबिश जारी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गांव झकड़ी बांगर के जंगल में छापा मारकर गोकशी पकड़ी थी। गोकशी जहां पकड़ी गई वह पूर्व विधायक रुचि वीरा का फार्म है। पुलिस ने मौके से दो क्विंटल मास व उपकरण के साथ साकू, जावेद, ओसाफ, जुबैर व नानू को दबोच था। आठ आरोपी नवील, तसलीम, शकील, रईस फईम, अबरार गुफरान व नईमुद्दीन फरार हो गए। सभी के खिलाफ गोकशी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने एक आरोपी तसलीम को बृहस्पतिवार को दबोच लिया। बाकी आरोपी की पुलिस तलाश में जुटी है।
पुलिस को सूचना मिली की पूर्व विधायक रुचि वीरा के फार्म के जिस खेत में गोकशी पकड़ी गई थी। साक्ष्य मिटाने के लिए गांव झकड़ी बांगर के शफीक ने उस खेत की जुताई कर दी, ताकि गोकशी का कोई साक्ष्य नहीं बचे। पुलिस ने साक्ष्य मिटाने के मामले में शफीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस शफीक की तलाश में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शफीक ने किसने कहने पर साक्ष्य मिटाए हैं। शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा के मुताबिक गोकशी के साक्ष्य मिटाने वाले शफीक की तलाश में पुलिस की टीम लगी है। शफीक ने पूर्व विधायक रुचि वीरा के फार्म के खेत की जुताई करके साक्ष्य मिटाए हैं। शफीक के अलावा और कौन कौन लोग इसमें शामिल हैं यह भी पता लगाया जा रहा है। शहर कोतवाल रमेश चंद्र शर्मा के मुताबिक गोकशी के मामले में पूर्व विधायक रुचिवीरा व उनके पति उदयनवीरा के पुलिस ने शुक्रवार को बयान दर्ज किए हैं। रुचिवीरा ने कहा है कि जिस भूमि में गोकशी हुई वह भूमि उनके नाम नहीं है। उनके पति उस भूमि की देखभाल करते हैं। उदयनवीरा ने कहा कि भूमि उनके परिवार के नाम है। वे लोग दिल्ली में रहते हैं। साकू को कुछ दिन पहले चौकीदार रखा था। उन्हें नहीं मालूम साकू वहां क्या कर रहा था। कोतवाल ने बताया बयान से पहले रुचिवीरा व उदयनवीरा को नोटिस दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें