फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभकारी योजनाओं से सभी हो लाभांवित : डीएम

विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ गोष्ठी करते डीएम उमेश मिश्रा। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
लाभकारी योजनाओं से सभी हो लाभान्वित
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि जनपद के हर ग्राम को स्वच्छ, सुंदर, प्रदूषण मुक्त, गरीबी मुक्त एवं महिला हितैषी बनाए। कहा कि हर ग्राम पंचायत स्तर पर लाभार्थियों का डाटा बनाएं तथा जनपद स्तर पर मास्टर डाटा बनायें। समाज का वह तबका जो किन्हीं कारणों से पीछे रह गया, उनको योजनाओं से लाभान्वित कर जागरूक कर समाज की मुख्यधारा में लाना है। कहा कि इससे लोक कल्याणकारी राज्य व आदर्श ग्राम की परिकल्पना साकार होगी।
डीएम उमेश मिश्रा ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अफसरों को यह निर्देश दिए। कहा कि गांव में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। ग्राम प्रधान को सरकार द्वारा प्राप्त धनराशि से यह सुनिश्चित कराये। मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह ने कहा कि प्रत्येक विभागीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कार्यो को पूर्ण करने के लिए कार्य योजना तैयार करें। ग्राम पंचायत स्तर पर लाभार्थियों की सूची बनाएं। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि वर्ष 2030 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है। इसकी त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह, पीडी डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी, उपायुक्त एनआरएलएम ज्ञान सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री जन शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए बेहद गंभीर व संजीदा है। कहा कि अधिकारी जनसुनवाई पोर्टल व अन्य माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गंभीरता पूर्वक, गुणवत्तापरक ढंग से व समयबद्धता के साथ कराना सुनिश्चित करें।
जर्जर भवन में संचालित न हो कक्षाएं
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बीएसए को निर्देशित किया कि कोई भी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय जर्जर भवन में संचालित न हो। कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें। सा थ ही 15 दिन में इस आशय का प्रमाण पत्र दें कि जनपद में किसी भी विद्यालय का भवन जर्जर नहीं है।
विज्ञापन

पट्टा तत्काल करें निरस्त
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि जिन पात्रों को मत्स्य पालन के लिए पट्टे दिए गए है अगर वह उक्त तालाब की भूमि पर खेती करते हुए पाए जाते हैं, तो उनका पट्टा तत्काल निरस्त कर दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें