फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी 25 लोगों को जोड़े : बेनीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी 25 लोगों को जोड़े : बेनीवाल
विज्ञापन

बिजनौर। पश्चिमी क्षेत्रीय मंत्री मोहित बेनीवाल ने पार्टी के सभी सदस्यों से समाज में चल रही गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार आई, तो 18 हजार गांवों में बिजली नहीं थी। भाजपा की सरकार ने वहां बिजली पहुंचाई। साथ ही गरीब को अन्न राशन, गैस सिलिंडर मुफ्त देने का काम किया। उन्होंने एक पदाधिकारी व एक कार्यकर्ता से 25 लोग पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में मोहित बेनीवाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की फिर से सरकार बने, इसके लिए अभी से कार्य में जुट जाएं। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी 25 लोगों को भाजपा से जोड़े। जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने सभी लोगों से मिलकर काम करने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि की अध्यक्षता एवं विवेक कर्णवाल के संचालन में हुई बैठक में पूर्व सांसद यशवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, हरजिंदर कौर, विनय राणा, पूजा रानी, अवनीश जोशी, गायत्री निराला, ओंकार आजाद आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें