फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरों की सेवा में साथ जुटे जनता और पुलिस के हाथ

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम लड़ापुरा में जरूरतमंदों के लिए राशन पैक करते ग्रामीण। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
राहगीरों की सेवा में जुटा हर हाथ
विज्ञापन

मंडावर/बिजनौर। बालावाली का पुल यूपी को पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड से जोड़ता है। इस पुल से दूूसरे राज्यों में रहने वाले परिवार घरों को लौट रहे हैं। शनिवार को एसपी सिटी ने अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर आदि जिलों को जा रहे लोगों को खाने की व्यवस्था कराई। इसके अलावा पुलिस चौकी पर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। व्यापारी नेता सौरभ सिंघल रोज राहगीरों के लिए खाने के 100 पैकेट बनवा रहे हैं। इन पैकेट को वे समाजसेवियों व पुलिस की मदद से बंटवा रहे हैं। बाकी जरूरतमंदों की भी मदद कर रहेे हैं। गांव वाले भी ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। गांव लड़ापुरा के गांव वाले जरूरतमंदों के यहां राशन व बाकी जरूरत का सामान मुहैया करा रहे हैं। वीएसएम गैस एजेंसी संचालक निशा राघव द्वारा रिंग रोड पर गोदाम के सामने जरूरतमंदों को खाना खिलाया गया। व्यापारी नेता राजेंद्र गौतम भी घर घर जाकर जरूरतमंदों को राशन वितरित कर रहे हैं। बीकानेर स्वीट सेंटर के मालिक सौरभ सिंघल ने भी जरूरत मंद के लिए खाने की व्यवस्था की हुई है।
विज्ञापन

रेट न बढ़ाने की अपील की
व्यापारी नेता सुशील जिंदल ने व्यापारियों से खाद्यान्न का रेट न बढ़ाने की अपील की है।
ऐसे होगी दूध की होम डिलीवरी
पराग डेरी के स्थानीय प्रभारी जेपी वाजपेयी ने कहा कि उपभोक्ताओं को दूध की होम डिलीवरी की जा रही है। उपभोक्ताओं के आर्डर दोपहर को 11 बजे से दो बजे तक नोट किए जा रहे हैं। अगले दिन सुबह छह से दस बजे तक उपभोक्ताओं को दूध की होम डिलीवरी की जाएगी।

मंडावर यूपी उत्तराखंड की सीमा पर बनी पुलिस चौकी पर बाहर से आ रहे श्रमिको को फल वितरित करते एस पी सि- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें