फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा बांध से बिजली उत्पादन के जरिए पानी की निकासी शुरू

विज्ञापन
कालागढ़ में बांध से स्टील ब्रिज के पास पहुंचा पानी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
रामगंगा बांध से पानी की निकासी शुरू
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। रामगंगा बांध प्रशासन ने सोमवार को रामगंगा बांध से पानी की निकासी पावर हाउस के माध्यम से शुरू कर दी है। रामगंगा बांध का जलस्तर शाम चार बजे 355.180 मीटर हो गया।
रामगंगा बांध का जलस्तर 355.180 मीटर होने के बाद बांध प्रशासन ने बांध से बिजली उत्पादन के जरिए पानी की निकासी शुरू कर दी है। बांध के अधीक्षण अभियंता एके शर्मा के अनुसार रामगंगा जलविद्युत गृह को 3300 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है। जिससे बिजली का उत्पादन किया जाएगा। बांध के जलाशय में लगभग 8000 - 9000 क्यूसेक पानी पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद से आ रहा है। हालांकि पहाड़ों पर सोमवार को बारिश बंद है। अभी पानी की इतनी अधिक निकासी नहीं है कि उससे किसी तरह का नुकसान हो। फिर भी नदी के तटों से दूर रहने को पहले ही चेताया जा चुका है।
विज्ञापन

रामगंगा जलविद्युत गृह से 70 मेगावाट बिजली उत्पादन
उत्तराखंड जलविद्युत निगम लिमिटेड के कालागढ़ के उपमहाप्रबंधक पंकज अग्रवाल ने बताया कि मशीनें ड्राई हॉट पर ली गई हैं। जल्दी बिजली का उत्पादन दो टर्बाइन से शुरू किया जायेगा। दो टर्बाइन से लगभग 70 मेगावाट बिजली बनाई जाएगी।
विज्ञापन

दस साल बाद बरसात में रामगंगा नदी में हुई पानी की निकासी
2010 में कालागढ़ बांध से बड़ी मात्रा में नदी में पानी की निकासी की गई थी। उस समय जन धन की हानि को देखते हुए बांध प्रशासन ने बांध से पानी की निकासी के लिए 355 मीटर का जलस्तर निर्धारित कर दिया। अगस्त में इससे अधिक जलस्तर नहीं रखा जाएगा। 17 सितंबर 2010 को बांध का जलस्तर 366 मीटर को भी पार कर गया था। तब अधिक पानी नदी में चला था। उस विभीषिका से बचने को बांध प्रशासन ने बांध से पानी की निकासी को जलस्तर की सीमा का निर्धारण कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें