फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना विभाग में ईआरपी तकनीकी से होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना विभाग में ईआरपी तकनीकी से होगा काम
विज्ञापन

धामपुर। गन्ना विभाग का कार्य अब पूरी तरह से हाईटेक हो गया है। अब मैन्युअल कार्य लगभग बंद हो गया है। गन्ना विभाग की ओर से लांच की नई शाफ्टवेयर तकनीकी (ईआरपी) इंटरप्राइज रिसोर्स प्लैनिंग के तहत कार्य होगा। इसके तहत गन्ना विभाग के कर्मचारियों ने फीडिंग कार्य तेजी के साथ शुरू कर दिया गया है।
गन्ना समिति के विशेष सचिव मनोज कुमार कोंट ने बताया कि यह तकनीकी अब तक ही सबसे नई तकनीकी है। अब गन्ना विभाग में इसी तकनीकी से कार्य होगा। इसके तहत गन्ना पर्चियां निर्गमन, खाद ऋण वितरण, बैलेंस सीट, किसान गन्ना मूल्य एडवाइज सीट निर्गमन आदि कार्य इस तकनीकी से होंगे। धामपुर गन्ना समिति में करीब 65 हजार किसान हैं। जो गन्ना समिति के माध्यम से क्षेत्र की धामपुर, अफजलगढ़, बिलाई और स्योहारा चीनी मिलों को गन्ने की आपूर्ति करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना समिति के करीब आठ खाद गोदाम हैं। जहां से किसानों को उनकी सुविधा के अनुरूप खाद का वितरण किया जाता है। गन्ना समिति के सचिव का कहना है कि समिति की ओर से समिति भवन का जीर्णोद्धार कराने का काम चल रहा है। सड़कों और समिति के गेट को बनाने का काम चल रहा है। बताया गया कि अब गन्ना विभाग में जो भी कार्य होगा। वह सभी ईआरपी तकनीकी के माध्यम से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें