फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक के 16 ग्राम पंचायतों में 6883 मतदाता डालेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक के 16 ग्राम पंचायतों में 6883 मतदाता डालेंगे वोट
विज्ञापन

हल्दौर। ब्लाक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य पद का उपचुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टी ब्लॉक कार्यालय परिसर से गंतव्य की ओर रवाना हुई। 6883 मतदाता 16 ग्राम पंचायतों में चुनावी मैदान में खड़े 672 प्रत्याशियों में से लिए मतदान कर 595 सदस्यों का चुनाव करेंगे। हालांकि 530 पदों पर निर्विरोध सदस्य चुने जा चुके हैं। 65 पदों पर चुनाव होना है। 12 जून को मतदान और 14 जून को मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
क्षेत्र की 87 ग्राम पंचायतों में 27 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा होने पर शपथ ग्रहण कर ली। जबकि 60 ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कोरम पूरा न होने पर शपथ ग्रहण नहीं कर सके। 60 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के 595 रिक्त पदों पर उपचुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। हल्दौर ब्लाक कार्यालय में सोमवार को 672 प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन पत्र जमा किए। जिसमें 530 प्रत्याशियों को निर्विरोध चुन लिया गया। 65 पदों पर चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सेवा योजना अधिकारी, आरओ विशाल राठी ने बताया कि चांदा नंगली, कुकड़ा इस्लामपुर, खेड़की ठप्पा, चौक पुरी, मुकरंदपुर, निजामतपुर गंज, सङ़ियापुर कंभौर, शादीपुर मिलक, सल्लाहपुर, लाडनपुर, गोपालपुर, नसीरपुर नैन सिंह, पावटी, मुकरपुर सत्ती, पिलाना समेत कुल 16 ग्राम पंचायतों में कुल 47 वार्डों में बनाए गए 16 मतदान केंद्रों पर ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव होगा। शुक्रवार सुबह ब्लॉक कार्यालय परिसर में पोलिंग पार्टी को मत पत्र और मत पेटियां देकर रवाना किया गया। 6883 मतदाता कुल 672 प्रत्याशियों को अपना मत देकर उनके भाग्य का फैसला करेंगे। एडीओ पंचायत सुरेंद्र सिंह का कहना है कि पोलिंग पार्टी रवाना कर दी गई हैं ।मतदान शांति में और सुरक्षित ढंग से कराए जाने को लेकर पुलिस बल मतदान केंद्र के बाहर तैनात रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें