फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ और बाबुओं ने कार्यालयों में लगाई झाड़ू

Sun, 07 May 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर नगरपालिका में सफाई करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिलेभर की नगर पालिकाओं व पंचायतों के कार्यालय में सुबह सात बजे से नौ बजे तक सफाई अभियान चलाया गया। ईओ व अन्य कर्मचारियों ने कार्यालयों में झाडू व पोंछा लगाया।
विज्ञापन


हर महीने का पहला शनिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर पालिका व पंचायतों के कार्यालय की सफाई के लिए रखा है। मुख्यमंत्री का उद्देश्य शहर के साथ साथ पालिका कार्यालयों में भी सफाई रखना है। शनिवार को सुबह सात बजते ही पालिका अधिकारी और कर्मचारी दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने कार्यालय में जाकर झाडू लगाकर कूड़ा एकत्र कर डस्टबिन में डाला। कार्यालयों में पोंछा भी लगाया। बिजनौर नगर पालिका में ईओ इंद्रपाल सिंह, डीके अग्रवाल, सईदुर्रहान आदि ने सफाई की। झालू नगर पंचायत में अनिल कुमार, घनश्याम बाबू आदि ने सफाई की।

नगर पालिका का बोर्ड भी कर्मचारियों ने अपने हाथों से साफ किया। कार्यालय में गमले आदि भी लगाए गए। ईओ इंद्रपाल सिंह के अनुसार जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। वहीं धामपुर में प्रदेेश सरकार के आदेश पर पालिका के अधिकारियों व कर्मियों ने एक साथ मिलकर शनिवार को अपने कार्यालयों की साफ सफाई को अभियान चलाया। आदेेश के अनुपालन में शनिवार को पालिका के अधिकारियों व कर्मियों ने अपने कार्यालयों की स्वयं सफाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें