फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइजर से हाथ धोने के बाद ही एसबीआई में एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिटाइजर से हाथ धोने के बाद ही एसबीआई में एंट्री
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए एसबीआई ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। मुख्य ब्रांच पर सभी कर्मचारी मास्क लगाकर काम कर रहे हैं। बैंक आने वाले उपभोक्ताओं को भी बैंक आने से पहले सैनिटाइजर से हाथ धोने के लिए कहा जा रहा है। इसके लिए बैंक के बाहर सैनिटाइजर रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस नोटों के जरिये भी फैल सकता है, ऐसे में उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। एसबीआई ने बुधवार को नई पहल की है। पहले बैंक के कर्मचारी ही सैनिटाइजर का प्रयोग कर रहे थे। बुधवार को मुख्य ब्रांच पर उपभोक्ताओं के हाथ धोने के लिए ब्रांच के बाहर सैनिटाइजर व पानी रखा गया है। यहां आने से पहले उपभोक्ताओं से सैनिटाइजर से हाथ धोने के बाद ही बैंक में एंट्री करने के लिए कहा गया है। मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक विजय बहादुर पाठक के अनुसार उपभोक्ता अभी नगदी से लेनदेन कम करें। एटीएम कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें