फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य : बिना अभिभावक वैक्सीन लगवाने पहुंचे किशोर भाई-बहन

Wed, 30 Mar 2022 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनानौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किशोर उत्साह के साथ वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं। कुछ किशोरों को उनके अभिभावक समझा-बुझाकर टीका लगवाने ला रहे हैं। वहीं कुछ किशोर बिना अभिभावक के ही वैक्सीन लगवाकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाने पहुंचे भाई-बहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में टीकाकरण को लेकर धीरे-धीरे जागरुकता बढ़ रही है। कुछ किशोर अपने अभिभावकों के साथ, तो कुछ अकेले ही वैक्सीनेशन सेंटर पर टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। ऐसा ही कुछ नजारा जिला अस्पताल में देखने को मिला, जहां भाई-बहन अकेले ही टीकाकरण कराने वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच गए। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में बुधवार से करीब 100 बूथ बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन

जिले में कोरोनारोधी टीका लगवाने को लेकर लोग जागरूक हो रहे हैं। हालांकि अभी तक बीते 12 दिन में 12 से 14 उम्र तक के 1009 किशोरों ने ही टीका लगवाया है। वैक्सीनेशन सेंटरों पर धीरे-धीरे किशोरों की संख्या बढ़ने लगी है। जो भी किशोर वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच रहे हैं, उनमें वैक्सीन को लेकर उत्साह नजर आ रहा है।
 

हालांकि जिले में 12 से 14 उम्र तक के किशोरों के लिए 60 बूथों पर वैक्सीनेशन किया जा रहा था, लेकिन बुधवार को इन बूथों की संख्या बढ़कर 160 हो जाएगी। जिससे 12 से 14 उम्र तक के किशोरों के वैक्सीनेशन में तेजी आएगी। 12 से 14 उम्र तक के किशोरों को ज्यादा बूथों पर टीका लगेगा। इसके बाद 15 से 18 वाले किशोरों के लिए कम बूथों पर टीकाकरण होगा। वहीं 18 ऊपर वालों के लिए सबसे कम बूथों पर टीकाकरण होगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Board Paper Leaked: अंग्रेजी का पेपर लीक होते ही मचा हड़कंप, शामली-बागपत समेत इन जिलों में रद्द हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा

वैक्सीन को लेकर पहले से ही जागरूक : वाणी
वाणी चौधरी ने बताया कि वह डीडीपीएस में कक्षा सात की छात्रा है। वैक्सीन लगवाने के लिए वह पहले से ही जागरूक है। वैक्सीन से कोरोना का हराया जा सकता है। सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए।

वैक्सीन से नहीं सुई से लगा डर : प्रथम
प्रथम पवार ने कहा वह डीडीपीएस में कक्षा आठ में पढ़ता है। वैक्सीन को लेकर मन में कोई भय नहीं है। हां सुई से थोड़ा डर लगा है। वह अपनी बहन के साथ वैक्सीन लगवाने आया है।
 
वैक्सीन सेे सुरक्षा संभव : तनवी
तनवी पवार ने बताया कि वह डीडीपीएस में कक्षा 10 की छात्रा है। वह अपने छोटे भाई को लेकर वैक्सीन लगवाने आई। वैक्सीन से ही हमारी सुरक्षा संभव है। वैक्सीन को लेकर किसी तरह का मन कोई डर नहीं है।
विज्ञापन

टीकाकरण शुरू होने पर लगवाई वैक्सीन : भविष्य
भविष्य राजपूत ने कहा कि वह डीडीपीएस में कक्षा सात का छात्र हैं। परिवार में सभी ने वैक्सीन लगवा ली है। अब उसने भी 12 से 14 उम्र तक का टीकाकरण शुरू होने पर टीका लगवाया है।

कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूरी : ओमकार
ओमकार सिंह ने बताया कि परिवार में सभी ने वैक्सीन लगवा ली है। वैक्सीन ही है जो हमें कोरोना से बचा सकती है। किसी को भी वैक्सीन से डरने की जरूरत नहीं है।

परिवार के सभी सदस्यों ने लगवा ली वैक्सीन : संजीव
संजीव कुमार ने कहा कि अभी स्कूलों में वैक्सीनेशन शुरू नहीं हुआ है। जिसके चलते यहां बेटे को वैक्सीन लगवाने आया हूं। परिवार के सभी सदस्यों ने कोरोनारोधी टीका लगवा लिया है।

उत्साह के साथ लगवा रहे वैक्सीन : विशाखा
एएनएम विशाखा ने बताया कि किशोर उत्साह के साथ वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं। कुछ किशोरों को उनके अभिभावक समझा-बुझाकर टीका लगवाने ला रहे हैं। वहीं कुछ किशोर बिना अभिभावक के ही वैक्सीन लगवाकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें